{"_id":"5da2185e8ebc3e014e280f81","slug":"sp-workers-demonstrated-srawasti-news-lko4865301148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रही हत्याओं, लूट व बलात्कार पर रोक लगाने तथा झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव हत्याकांड की उच्च न्यायालय के सेटिंग जज से कराने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी पूरी तरह बेखौफ होकर रोज नये अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में जंगल राज कायम है। जबकि पुलिस जगह जगह एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रही है। पूर्व भिनगा विधायक इंद्रणी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अल्प संख्यकों व दलितों पर अत्याचार हो रहा है। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या की जा रही है।
पूर्व विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान ने कहाकि प्रदेश में निर्दोषों की हत्या का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। विगत दिनों झांसी में एक निर्दोष नौजवान पुष्पेंद्र यादव की पुलिस धर्मेंद्र चौहान व उसकी टीम अवैध वसूली न पाने के कारण हत्या कर दी गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने के लिए फर्जी तरीके से एनकाउंटर की घटना का नाम दिया गया है। जबकि पुष्पेंद्र के पिता व भाई दोनों ही सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं। पुष्पेंद्र यादव का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. इकबाल मंसूरी ने कहा कि झांसी के एसएसपी व पुलिस सहित प्रदेश सरकार घटना पर पर्दा डाल रही है। सरोजनी शर्मा ने कहा कि झांसी की तरह बंदायू के बृजपाल की भी हत्या कर दी गई। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सपाइयों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में घटना की जांच हाईकोर्ट के सेटिंग जज से कराने व दोषी इंस्पेक्टर सहित पुलिस टीम के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम योगानंद पांडे को सौंपा।
इस मौके पर दद्दन खां, ज्ञान प्रकाश कैराती, मंजूर खां, मालिकराम यादव, बच्चा लाल, नरेंद्र यादव, विजय यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामकुमार यादव, जय प्रकाश, शिवपाल वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, चांद बाबू, बृजेश सिंह यादव, यशपाल सिंह, बंशी लाल, सौरभ यादव, विद्या सागर, मिट्ठू मौर्या, साधूराम शर्मा सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।