फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP heard problems after meeting with traders

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों संग किया मासिक गोष्ठी

Mon, 06 Sep 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
SP heard problems after meeting with traders
श्रावस्ती। व्यापारियों की समस्या को सुनने व उनके समाधान के लिए पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर न सिर्फ व्यापारियों से उनके सुझाव जाने। बल्कि उन्हें आवश्यक दिशा दिर्नेश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने व्यापारियों के समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उनके साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने बैठक में मौजूद व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने कस्बों में लगने वाले जाम व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनकी समय-समय पर जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के लिए आप सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें तथा मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करें। साथ ही दुकान व प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें। बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने किया। इस दौरान निरीक्षक प्रज्ञान, प्रभारी यातायात सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed