फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP founder's birthday celebrated as Resolution Day

संकल्प दिवस के रूप में मनाया सपा संस्थापक का जन्मदिन

Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP founder's birthday celebrated as Resolution Day
संकल्प दिवस के रूप में सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय भिनगा में केक काट कर पार्टी संरक्षक के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भजन कीर्तन सहित सर्व धर्म संभाव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय भिनगा में शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने जिस समाजवाद की कल्पना की थी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उसको साकार रूप दिया। उन्होंने सभी धर्मों को समान अधिकार दिलाया। मजदूरों, किसानों, छात्रों व युवाओं के हित के लिए उन्होंने जितना किया उतना कोई और सरकार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान, पूर्व विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम अधार सोनकर, सरोजनी शर्मा, सत्येंद्र सिंह, यशपाल सिंह व डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुआ। मौके पर अजय यादव, सत्यपाल पटेल, विश्वजीत यादव, सौरभ यादव, राम सागर यादव, नन्हें यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भिनगा के हनुमान गढ़ी में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम कृपाल यादव के नेतृत्व में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किया। मौके पर शैलेंद्र विक्रम मिश्रा, मालिक राम यादव, मोहम्मद लइक खां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed