फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP and Congress workers outraged over the arrest of leaders.

Shravasti News: नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP and Congress workers outraged over the arrest of leaders.
ईदगाह तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
श्रावस्ती। दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के धरना प्रदर्शन और लाठीचार्ज के विरोध में जिले में राजनीति गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और नेता विपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके समर्थन में मंगलवार देर शाम सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईदगाह तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन अब राजनीतिक रुख ले चुका है। छात्रों के समर्थन में उतरे सपा व कांग्रेस नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में बैठक की। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भिनगा के ईदगाह तिराहे पर बैठ गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। एसडीएम भिनगा आशीष भरद्वाज व सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल से वापस लौटे। विधायक इंद्राणी वर्मा ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए गृहमंत्री अमित शाह से भी इस्तीफा मांगा।दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता भी नजरबंद किए गए।

ईदगाह तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता

ईदगाह तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed