फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sonwa tops in public approval rating, Malhipur police station lags behind.

Shravasti News: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में सोनवा अव्वल, मल्हीपुर थाना फिसड्डी

Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sonwa tops in public approval rating, Malhipur police station lags behind.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। आईजीआरएस, एफआईआर, ट्विटर, डायरेक्ट पोल, पासपोर्ट माध्यम से सभी थानों की वोटिंग व फीडबैक अभियान चलाया गया। इस दौरान अक्तूबर माह के पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में सोनवा पुलिस अव्वल रही। जबकि इसमें मल्हीपुर थाना फिसड्डी रहा।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की अक्तूबर माह की कार्यशैली की जमीनी हकीकत जानने के लिए ट्विटर पोल व फीडबैक अभियान चलाया गया। यह अभियान 11 अक्तूबर से 17 अक्टूबर तक चलाया गया था। सात दिवसीय अभियान में थाना सोनवा पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में 84.89 प्रतिशत रेटिंग प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। इसके साथ 82.24 प्रतिशत रेटिंग पाकर थाना गिलौला दूसरे स्थान पर रहा। इसी क्रम में 80.46 प्रतिशत रेटिंग पाकर थाना हरदत्त नगर गिरंट तीसरे स्थान पर रहा। जबकि मल्हीपुर थाना 71.07 प्रतिशत रेटिंग पाकर सबसे फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

वहीं, आईजीआरएस व एफआईआर फीड बैक में 96.15 प्रतिशत रेटिंग पाकर थाना सोनवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 90.47 प्रतिशत रेटिंग के साथ मल्हीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पब्लिक अप्रूवल रेटिंग के तहत आईजीआरएस के माध्यम से 270, ट्विटर पोल के माध्यम से 1165 एवं डायरेक्ट पोल के माध्यम से 6665, एफआईआर व एनसीआर के माध्यम से 136 तथा पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के माध्यम से 442 लोगों से संपर्क स्थापित कर फीडबैक लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed