{"_id":"69838574d936248b2908a83f","slug":"social-security-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117744-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को मिले सामाजिक सुरक्षा: डॉ. प्रियंका मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को मिले सामाजिक सुरक्षा: डॉ. प्रियंका मौर्य
Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में 10 शिकायतें आई।
जिला भ्रमण पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सभी शिकायतें सुनीं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। महिलाओं को अपने जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाना चाहिए। जिससे उनका पारिवारिक जीवन सुखी ढंग से चल सके।
इस दौरान महिला आयोग की सदस्य व अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त भारत तथा बाल श्रम मुक्त भारत संबंधी जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर से ही बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य, एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ भिनगा सतीश शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करेगा। इस मौके पर बीएसए अजय कुमार, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, डीएमसी सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।