{"_id":"64d2842c93aeaac29c08435f","slug":"smuggler-arrested-for-getting-38-lakh-charas-across-the-border-srawasti-news-c-98-1-slko1011-1536-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 38 लाख की चरस बॉर्डर पार करवा करवा रहा तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 38 लाख की चरस बॉर्डर पार करवा करवा रहा तस्कर दबोचा
Tue, 08 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात भारत-नेपाल सीमा से एक चरस तस्कर को दबोचा। तस्कर के पास से तलाशी में 920 ग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 38 लाख रुपए है। एसएसबी ने पूछताछ के बाद तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
सशस्त्र सीमा बल 42 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन व बीओपी पर तैनात सहायक कमांडेंट वासुकी नंदन पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात एसएसबी व पुलिस को चकिया मोड़ के पास एक संदिग्ध दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 920 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुई।आरोपी की पहचान सुजौली थाना क्षेत्र के बाबाकुट्टी निवासी आजाद अली के रुप में हुई। उपनिरीक्षक राम गोविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।