{"_id":"5f21a4208ebc3e63cb7eeabe","slug":"six-infected-including-pd-and-dpro-office-workers-srawasti-news-lko5330024147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी व डीपीआरओ कार्यालय कर्मी सहित छह संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी व डीपीआरओ कार्यालय कर्मी सहित छह संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण अब सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गया है। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में विकास भवन में कार्यरत परियोजना निदेशक सहित दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए । जबकि बुधवार को हुई जांच में डीपीआरओ कार्यालय के स्वच्छता पटल पर तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस सूचना के बाद संक्रमण के डर से सभी कर्मचारी बाहर निकल आए। इसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराकर बंद करा दिया गया।
कोरोना संक्रमण अब गांव व नगर के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी अपनी दस्तक दे रहा है। दो दिन पूर्व कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी के बाद हुई रैंडम जांच के बाद मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में विकास भवन के कई पटलों पर कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। इसमें परियोजना निदेशक के साथ उनके कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया।
इसी के बाद बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी कर्मियों ने अपनी कोरोना जांच कराई। इसमें डीपीआरओ सहित अन्य कर्मचारी कोरोना निगेटिव पाए गए। वहीं स्वच्छता पटल पर तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस सूचना के बाद पूरे विकास भवन में हड़कंप की स्थिति है। कर्मचारी अपना अपना पटल छोड़ कर बाहर निकल गए। इसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी एक युवक भी रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। यह युवक ब्लॉक कार्यालय जमुनहा आया था। रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने जमुनहा ब्लॉक परिसर को सैनिटाइज कराया। वहीं वीरगंज बाजार निवासी एक और युवक में मंगलवार देर शाम कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के बाद आसपास के लोगों में दहशत है।
कार्यालयको सेनेटाइज करा कर किया गया बंद
पंचायत राज कार्यालय, पीडी कार्यालय व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड प्रोटोेकाल के तहत कार्यालय को तत्काल खाली कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया। इसी के बाद कार्यालय को बंद करा दिया गया।
पंचायत राज के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यालय को दिन में तीन बार सैनिटाइज कराया जाता था। वहीं संक्रमित कर्मचारी कुछ दिन पूर्व पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ गया था। संभव है कि उसे वहीं से संक्रमण हुआ है। फिलहाल कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। - डीपीआरओ, किरण
कोरोना प्रोटोकाल के तहत जिस भी कार्यालय में कोई कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है उस कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। इसके बाद कार्यालय को फिर से सैनिटाइज कराने के बाद ही वहां सामान्य कामकाज होता है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के आसपास नहीं जाने दिया जाता है। - डॉ. मुकेश मातनहेलिया, एसीएमओ