फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six infected including one health worker in Shravasti

श्रावस्ती में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Six infected including one health worker in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में छह और लोगों में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें गिलौला सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 623 पहुंच गई। अभी भी 643 संदिग्धों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। हालांकि शनिवार को ही 22 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 22102 संदिग्धों की कोरोना जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए हैं। इनमें 623 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 643 संदिग्धों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के बंठिहिवा में एक, भिनगा के हनुमानगढ़ी में एक, आरएसएस कार्यालय में एक, पुरानी बाजार में एक, गिलौला बाजार में एक व गिलौला सीएचसी में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

जिन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में शनिवार को 22 लोग स्वस्थ हुए। इनमें जमुनहा के नासिरगंज में आठ, इकौना के भगवानपुर में दो, भिनगा बाजार में तीन, गिलौला बाजार में दो व सिरसिया बाजार के लोग शामिल हैं। जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों में से 584 लोगों का सैंपल जिले में लिया गया था, जबकि 33 लोगों की अन्य जिलों में जांच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 468 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय जिले के कुल 144 लोग कोरोना संक्रमित है। जिनमें 140 लोगों को जिले में होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि चार का इलाज अन्य जिले में चल रहा है। इसके साथ ही जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 157 पहुंच गई है। इनमें से 81 जोन अब भी एक्टिव हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी व मास्क अनिवार्य है। लोग इसका कड़ाई से पालन कर जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed