फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six found corona positive in shravasti

श्रावस्ती में छह मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Six found corona positive in shravasti
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में आई रिपोर्ट में एक पत्रकार के दो पुत्रों सहित 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं उपजिलाधिकारी इकौना ने संबंधित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग करा दी है।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। वर्तमान में आधे से ज्यादा कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। 27 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इकौना क्षेत्र से लिये गए सैंपल की रिपोर्ट में गुरुवार को आई। इसमें तहसील इकौना के अधिवक्ता के सहायक व टीचर्स कॉलोनी इकौना के एक शिक्षक, ग्राम श्रीजोत निवासी एक व्यक्ति एवं ग्राम कटरा निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई।
विज्ञापन

वहीं ग्राम कंजवा निवासी पत्रकार के दो पुत्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि संक्रमित लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच करके संपर्क में आये लोगों की तलाश की जाएगी। इसके बाद सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा ने संबंधित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed