फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sit at the office and listen to public's problems

कार्यालय पर बैठकर सुनें जनता की समस्याएं

Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sit at the office and listen to public's problems
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद सीएमओ व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने इकौना व भिनगा तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील भवन व परिसर की साफ सफाई सहित अभिलेखों के रख रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों को कार्यालय में समय से बैठकर जनता की समस्याएं सुनने को कहा।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल गोंडा के अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इकौना तहसील का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, कंप्यूटर कक्ष, निर्वाचन कक्ष, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने रजिस्ट्रार कानूनगो सहित पटल प्रभारियों व लिपिकों को अभिलेखों के रखरखाव और बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से कहाकि जनता व वादकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय व न्यायालय पर बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडेय, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा व तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद भिनगा तहसील पहुंचे अपर आयुक्त ने तहसील परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, कंप्यूटर कक्ष, निर्वाचन कक्ष, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम चंद्रमोहन गर्ग, तहसीलदार राजेश कुमार पांडेय सहित सभी पटल सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed