फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sirsia tops in folk dance and solo competition

लोकनृत्य व एकांकी प्रतियोगिता में सिरसिया अव्वल

Sat, 30 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sirsia tops in folk dance and solo competition
राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा में जिलास्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एमएलसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के लड़कियों को भी लड़कों की तरह ही पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाया जाए। जिससे वह अपने घर परिवार, क्षेत्र जिला व मंडल का नाम रोशन कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने कहा कि ऐसे लोग जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद मे रुचि रखते है। उनके लिए ऐसे मंच की आवश्यकता है। इससे उनका बौद्धिक विकास भी होता है। इसलिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो लड़के लड़कियां अपने प्रतिभा को निखारना चाहते हैं, उनके लिए सरकार हर ग्राम पंचायत में खेलकूद की सामग्री एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में विकास खंड हरिहरपुररानी प्रथम, सिरसिया द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिरसिया तृतीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में सिरसिया प्रथम, हरिहरपुररानी द्वितीय और एकांकी प्रतियोगिता में सिरसिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को एमएलसी व सीडीओ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिव शरण लाल, अतुल कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed