फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sir, I have not received my honorarium since my posting.

Shravasti News: साहब, तैनाती के बाद से नहीं मिला मानदेय

Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sir, I have not received my honorarium since my posting.
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 46 मामले आए, जिनमें से मात्र 11 मामलों का ही मौके पर निपटारा हो सका। बाकी मामलों को डीएम ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जमुनहा तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। डीएम ने कहा कि पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से शिकायतों का निस्तारण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जमुनहा क्षेत्र के ग्राम कटकुइयां निवासी सुमन देवी ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका चयन अगस्त 2025 में सफाई कर्मचारी के पद पर प्राथमिक विद्यालय कटकुइयां में हुआ था। तब से आज तक उन्हें मानदेय नहीं मिला। ऐसे में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित ने मानदेय दिलाने की मांग की है। जमुनहा में कुल 20 मामले आए, जिनमें से पांच मामलों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भिनगा में सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 मामले आए, जिनमें से तीन मामलों को निस्तारित किया गया।

इसी क्रम में इकौना में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 15 मामले आए, जिनमें से तीन मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ग्राम जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा बाजार निवासी सरोज कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बाबा कंधई लाल ने 12 अक्तूबर 1984 को अपनी भूमि का पंजीकृत वसीयत कर दिया था। वहीं, भूमि पर उनके पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया है। भूमि से कब्जा हटाने के लिए जब वह कहते हैं, तो आरोपी बवाल करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है।


ग्राम लालबोझा दर्बेश गांव निवासी विक्रम प्रसाद ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने ग्राम श्रीनगर में गाटा संख्या 586 रकबा 0.486 में अंश दुरुस्त करने के लिए चार माह पूर्व आवेदन किया था। अब तक भूमि का अंश निर्धारण तो नहीं हो सका, लेकिन अब राजस्व कर्मी उन्हें फाइल गायब होने की बात बता रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही अंश निर्धारण कराने की मांग की।


ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर निवासी पप्पू ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान के बीच से हाईटेंशन लाइन निकली है। ऐसे में किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा हो सकता है। पीड़ित ने बिजली की हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed