Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sikata will be the reason for water dispute with Nepal

नेपाल से जल विवाद की वजह बनेगी सिकटा

Wed, 24 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sikata will be the reason for water dispute with Nepal
श्रावस्ती। नेपाल व भारत के बीच भूभाग को लेकर पहले ही तनाव है। इसी बीच नेपाल सिकटा परियोजना के तहत बघौड़ा तक एक नहर का निर्माण कर रहा है। जबकि श्रावस्ती के सीध में एक नया तटबंध भी बनाया जा रहा है। जिससे बाढ़ के समय राप्ती नदी की दिशा भारत की ओर मोड़ने की कोशिश है। यही नहीं सिंचाई जरूरत के समय सिकटा से सीधे राप्ती नदी का पानी नहर में मोड़ दिया जाएगा। ऐसे में भविष्य में नेपाल के साथ नया जल विवाद पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

चीन का प्रभाव बढ़ने के बाद नेपाल बार-बार नए विवादों को जन्म देने की कोशिश में लगा हुआ है। राप्ती नदी पर बन रही नहर परियोजना भी भविष्य में एक नया विवाद खड़ा कर सकती है। नेपाल राप्ती नदी पर सिकटा पन विद्युत परियोजना से एक डबल लेन नहर का निर्माण श्रावस्ती के बघौड़ा तक कर रहा है। नेपाल का कहना है कि ये नहर महज उसके असिंचित क्षेत्र को सिंचित करने के लिए है।
विज्ञापन

मगर सीमावर्ती गांव में बसे किसान इसके दूरगामी परिणाम देख रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र जमुनहा के किसान श्यामता प्रसाद वर्मा, जगतपाल सिंह, बालक राम वर्मा, किशोरी लाल विश्वकर्मा का कहना है कि ये नहर भविष्य में भारत-नेपाल संबंध के लिए एक विवाद बनकर उभरेगी। इसका कारण है कि नेपाल पहले से ही भारतीय क्षेत्र में बहराइच के संतलिया व श्रावस्ती के कलकलवा तटबंध के सामने ही पिपरहवा, खड़ैचा, अमृतपुरवा, तटबंध का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तटबंध के साथ-साथ नेपाल कई स्टड बनाकर बाढ़ के समय में राप्ती की धारा को श्रावस्ती की ओर मोड़ने का प्रयत्न कर रहा है। वहीं, सिंचाई के समय सीधे सिकटा से पानी नहर में मोड़कर भारतीय क्षेत्र में आने वाली राप्ती नदी को सुखा दिया जाएगा। इससे भारतीय क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। इसी को लेकर भविष्य में दोनों देशों के बीच जल विवाद उत्पन्न हो सकता है।
राप्ती में आने वाली बाढ़ संतुलित करने व बाढ़ के पानी को सिंचाई के लिए उपयोग करने के लिए सरयू मुख्य नहर का निर्माण श्रावस्ती में हो रहा है। इसमें जल का स्रोत राप्ती लिंक चैनल के साथ ही राप्ती की मुख्य धाराएं हैं। यदि नेपाल ने राप्ती के पानी को नहरों में मोड़ दिया तो इस नहर में राप्ती का पानी नहीं आ पाएगा। इसके चलते केवल लिंक चैनल व नालों के भरोसे ये नहर किसानों के खेतों की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाएगी।
नेपाल में राप्ती तट पर बन रहे तटबंध व सिकटा परियोजना से बघौड़ा तक निकल रही नहर के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि जब बरसात का समय आएगा तो राप्ती में बाढ़ को देखते हुए पानी छोड़ा जाएगा। ऐसी स्थिति में ये तटबंध डायवर्जन का काम करके राप्ती की दिशा पुन: भारत की ओर मोड़ देगा। ऐसे में भारतीय क्षेत्र के करीब बारह गांव कटान ग्रस्त हो सकते हैं। वहीं, गर्मी व अन्य मौसम में सिंचाई के समय सिकटा परियोजना से ही राप्ती की जलधारा को इस नहर में मोड़ दिया जाएगा। इससे नेपाली सीमावर्ती क्षेत्र के गांव तो सिंचित हो जाएंगे। मगर भारतीय क्षेत्र की भूमि सूखी रह जाएगी। भविष्य में इसी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच एक नया विवाद जन्म ले सकता है।
नेपाल स्थित सिकटा पन विद्युत परियोजना राप्ती नदी पर ही स्थिति है। यहां राप्ती का पानी रोककर नेपाल चीन के माध्यम से विद्युत परियोजना पर काम कर रहा है। यहीं से नहर निकालकर श्रावस्ती के बघौड़ा के समानांतर नहर आएगी। ये नहर लगभग 16 से 20 मीटर चौड़ी है। जिसे बीच से दो भागों में बांटा गया है।
राप्ती नदी को डायवर्ट करने के लिए बनाया जा रहा पिपरहवा खड़ैचा अमृतपुरवा तटबंध व सिकटा बघौड़ा नहर पूरी तरह राप्ती नदी को कंट्रोल कर रही है। बाढ़ के समय में जहां पानी का डायवर्जन होगा। वहीं, सिंचाई के समय में ये नहरों की ओर मोड़ दी जाएगी।

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि नेपाल में बन रही इस नहर व तटबंध के बारे में अभी जानकारी नहीं है। संबंधित सिंचाई खंड को निर्देशित कर रहा हूं कि वे मौके पर जाकर स्थिति को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed