फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

तेज रफ्तार ट्रक व कार की भिड़ंत, दो की मौत

Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर मंगलवार देर रात कटरा बाईपास के निकट एक कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर काफी तेज होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भिनगा से एक बारात में गए हनुमानगढ़ी निवासी कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा नगर से मंगलवार शाम एक बारात इकौना गई थी। इसमें शामिल होने गए भिनगा के ही मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी आशीष मिश्रा उर्फ गोली (30) पुत्र अयोध्या प्रसाद मिश्रा व विक्रम मिश्रा (28) पुत्र कृष्ण स्वरूप मिश्रा इकौना गए थे। वहीं से एक दूसरी बारात में शामिल होने के लिए आशीष व विक्रम कार से बलरामपुर जा रहे थे। जैसे ही आशीष कार लेकर बौद्ध परिपथ स्थित नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों ही वाहनों की गति काफी तेज होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों सवार कार के अंदर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राज कुमार पांडे ने लोगों के सहयोग से किसी तरह दोनों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आशीष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। विक्रम मिश्रा की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद मिश्रा की पत्नी बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके एक पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ गोली व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों व आशीष का विवाह हो चुका था। उसकी दो बेटियां एक छह वर्ष व एक तीन वर्ष की है। वहीं, प्रांतीय रक्षक दल में ब्लॉक आर्गनाइजर के पद पर तैनात कृष्ण स्वरूप मिश्रा का पुत्र विक्रम मिश्रा था। कृष्ण स्वरूप मिश्रा की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनकी दो बेटियां भी हैं। उनका विवाह हो गया है। दोनों परिवारों के साथ मोहल्ले में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed