{"_id":"619bdaad5e75f3591804da7b","slug":"shrawasti-srawasti-news-lko6056419194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में जिले की 700 बेटियों के पीले होंगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में जिले की 700 बेटियों के पीले होंगे हाथ
विज्ञापन

- भव्य होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। चुनावी वर्ष में इस बार दिसंबर माह में भव्य रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां एक ही मंडप के नीचे 700 बेटियां दांपत्य सूत्र बंधन में बंधकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में दिसंबर के बाद कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में सरकार की मंशा है कि चुनाव अधिसूचना जारी होने से पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें एक साथ एक ही मंडप में बैठा कर 700 युगल जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस बार जिले में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेगा इवेंट के रूप में एक ही तिथि व समय में शुभ मुहुर्त में संपन्न कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि जिले की गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना में वह परिवार आवेदन कर सकता है कि जिसकी वार्षिक आय दो लाख रुपये तक हो। तथा आवेदक की पुत्री की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्या के खाते में 35000 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम में 6000 रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही कन्या को उपहार स्वरूप दस हजार रुपये तक का सामान भेंट किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विकास खंड स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत व नगर पालिका सहित जिला पंचायत स्तर पर होगा। जिसमें आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रपत्रों के साथ अपना आवेदन संबंधित कार्यालय खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत अथवा जिला पंचायत स्तर पर उपलब्ध करा सकते हैं।