फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

भिनगा से मात्र आठ बसों का हो रहा फेरा

Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। भिनगा में स्थापित परिवहन निगम बस अड्डे से संचालित बसें एक एक कर मुख्यमार्ग से गायब हो रही है। मौजूदा समय मात्र आठ बसों का ही फेरा संचालित हो रहा है। कई मुख्य मार्गों पर संचालित बसों का संचालन रोक दिए जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं तहसील व ब्लाक मुख्यालयों तक निगम की बसों का संचालन न होने से लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

जिले की स्थापना 22 मई 1997 को होने से पूर्व से ही भिनगा में निगम के बसों के संचालन की मांग होती रही है। इसके लिए पूरे खैरी गांव में पांच एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को प्रतिकर भी दे दिया गया। जहां कुछ भूमि पर डिपो के स्थान पर बस अड्डा बनाया गया। शेष भूमि पर विभाग की ओर से खेती कराई जा रही है। बसपा शासन काल में गोंडा, बहराइच व बलरामपुर डिपो से 26 बसों का बेड़ा संचालित कराया गया था। ये बसें प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों सहित राजधानी दिल्ली व गैर प्रांतों तक संचालित हो रही थी।
विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन के साथ ही इन बसों का संचालन रोक दिया गया। इसके बाद अब मार्ग पर मात्र नौ बसें ही फेरा कर रही है। जिनमें से विगत माह से एक बस और कम हो गई है। तहसील व ब्लाक मुख्यालयों से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा संचालित न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए श्रावस्ती को रेल से जोड़ो संघर्ष समिति व उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कई बार मांग भी की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भिनगा में शुरू हुए बस के बेड़े के संचालन में सबसे बड़ी समस्या परमिट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच प्राईवेट बस आपरेटर्स एसोसिएशन की ओर से उच्च न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया था। जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया था। जिसका अनुपालन न कर मार्ग पर चलने वाली बसों का संचालन भी रोक दिया गया था। भिनगा बस अड्डा के सीनियर क्लर्क किल्लर बाबू ने बताया कि बसों का संचालन कराना या न कराना यह शासन स्तर का मामला है। जिन मार्गों पर बसों के संचालन की अनुमति मिलेगी, वहीं बसें संचालित कराई जाएंगी। फिलहाल हमारे यहां से आठ बसें ही आ जा रही है।
भिनगा सिरसिया वाया तुलसीपुर गोरखपुर, भिनगा सेमरी इकौना वाया बलरामपुर, डुमरियागंज गोरखपुर, भिनगा बलरामपुर गोंडा अयोध्या प्रयागराज, भिनगा गिलौला खुटेहना गोंडा अयोध्या, भिनगा पीलीभीत वाया दिल्ली, भिनगा बहराइच कानपुर, भिनगा बलरामपुर बनारस, भिनगा बहराइच लखनऊ, भिनगा हरिद्वार मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा था।
मौजूदा समय में भिनगा कानपुर, भिनगा बनारस वाया बलरामपुर, भिनगा लखनऊ, भिनगा प्रयागराज वाया बलरामपुर, भिनगा गोंडा प्रयागराज वाया बहराइच, भिनगा कानपुर, भिनगा दिल्ली व सिरसिया भिनगा बहराइच वाया कानपुर। इसमें से विगत माह भिनगा गोंडा प्रयागराज वाया बहराइच मार्ग पर चलने वाली बस का संचालन रोक दिया गया है।

भिनगा लक्ष्मनपुर, भिनगा तालबघौड़ा, भिनगा जमुनहा वाया परसा, भिनगा जमुनहा वाया बरदेहरा, भिनगा इकौना वाया सेमरी, भिनगा गिलौला वाया लक्ष्मननगर, भिनगा मल्हीपुर वाया भंगहा मार्ग पर ग्रामीण बस सेवा संचालन की मांग बहुत हुई, लेकिन बसों का संचालन नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed