फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

राप्ती के घटते-बढ़ते जलस्तर पर रखें पैनी नजर

Wed, 23 Jun 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। मधवापुर घाट व लक्ष्मणपुर बैराज का मंगलवार को प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग एवं बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि राप्ती नदी के घटते बढ़ते जलस्तर पर पूरी बारीकी से नजर रखी जाए। इसके लिए रोकथाम से जुड़े सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि किसी भी दशा में मधवापुर घाट की सड़क को कटान से रोका जा सके।
विज्ञापन

मधवापुर घाट व लक्ष्मणपुर बैराज के निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी व राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने मौजूद अधिकारियों से सभी बंधों व स्परों का भी बारीकी से निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं भी मरम्मत की जरूरत है तो तत्काल मरम्मत कार्य करा दिया जाए क्योंकि हल्के से जल रिसाव से भी बंधे को क्षति पहुंच सकती है। बंधों पर निगरानी के लिए नियमित तौर पर टीम गठित कर नजर रखी जाए। मौके पर मौजूद डीएम टीके शिबु ने बताया कि जिले में 18 बाढ़ चैकियों की स्थापना की गई है। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था के साथ-साथ बरसात के दिनों में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा किसी भी व्यक्ति के बाढ़ के दौरान सांप काट लेता है तो उनसे बचाव के लिए वैक्सीन सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाढ़ क्षेत्र के सभी पात्रों का बीमा कराने, बाढ़ आने की दशा में वैकल्पिक धान एवं अन्य बीजों की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। राप्ती बैराज स्थित गेस्ट हाउस परिसर में प्रभारी मंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने पौध रोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed