फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti's teak will be recognized in the world

Shravasti News: दुनिया में मिलेगी श्रावस्ती की सागौन को पहचान

Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shravasti's teak will be recognized in the world
श्रावस्ती। जिले की साल व सागौन प्रदेश ही नहीं देश के कई अन्य क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी है। जिसे अब अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है। नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले की सागौन का प्रदर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की मिट्टी सागौन के लिए सर्वोत्तम है। ऐसे में न सिर्फ जिलेवासी खेतों में सागौन लगाते हैं। बल्कि भिनगा, ककरदरी, हरदत्त नगर गिरंट, श्रावस्ती व सोहेलवा के जंगल में भी पर्याप्त मात्रा में सागौन उपलब्ध है। जिसकी वन निगम की ओर से प्रतिवर्ष कटान कर नीलामी की जाती है। इस दौरान हापुड़ व बरेली सहित प्रदेश के कई अन्य प्रांतों के बड़े ठेकेदार नीलामी में हिस्सा लेकर यहां की सागौन ले जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक जिले की सागौन में पड़ने वाली धारियां न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि चमकदार होती है। वहीं जिले की सागौन का रेशा लाल होने के कारण यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश ही नहीं महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित कई अन्य प्रांतों में इसकी मांग है। इसे देखते हुए 21 से 25 सितंबर तक नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले की सागौन का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से एक फर्म का चयन किया गया है।

प्रदेश में पहली बार हो रहा आयोजन
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का प्रदेश में पहली बार आयोजन हो रहा है। नोएडा में आयोजित होने वाले इस ट्रेड शो का प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे। जिसमें 200 देशों के उद्यमी व व्यापारी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रत्येक जिले से एक-एक उत्पाद का चयन किया गया है। जिसमें श्रावस्ती की सागौन शामिल है। हमें पूरी उम्मीद है कि जिले की सागौन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर से आर्डर मिलेगा।
वीके चौधरी, जिला उद्योग केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed