फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: संस्कृति व श्रेया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Tue, 20 Dec 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से दो बालिकाओं का चयन हुआ है। ये 24 से 26 दिसंबर तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना की छात्रा संस्कृति जायसवाल और कैंपस एकेडमी विद्यालय इकौना की छात्रा श्रेया रस्तोगी का चयन किया गया है। प्रयागराज स्थित पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक शिवकुमार पाठक ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों से 81 चयनित टीमें स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए अपने पारितंत्र को समझना विषय पर लघु शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी। इनमें से 21 टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों छात्राओं के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे, कैंपस एकेडमी विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed