फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: जलेबी खाने में विवाद, युवक पर फेंका खौलता तेल

Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा(श्रावस्ती)। बदला चौराहे पर बुधवार को जलेबी उठाकर खाने के विवाद के बाद हुई मारपीट में दुकानदार ने युवक पर खौलता तेल फेंक दिया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची बदला चौकी पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला पुलिस चौकी अंतर्गत बैजनाथपुर निवासी पटान दीन मौर्य बदला चौराहा पर किराये का होटल करता है। बुधवार सुबह पाटनदीन दुकान पर पत्नी किरण को बैठाकर मल्हीपुर सामान लेने गया था। तभी बैजनाथपुर निवासी विपिन वर्मा दुकान पर आया और रखी जलेबी उठाकर खा ली। इसका दुकान पर बैठी किरन ने विरोध किया। इस पर विपिन ने उससे अभद्रता की। दुकान पर मौजूद कुछ ग्राहकों के हस्तक्षेप करने पर विपिन दुकान से चला गया।
विज्ञापन

दुकान वापस लौटने पर पाटन दीन ने पत्नी से हुई अभद्रता की शिकायत बदला चौकी पुलिस से की। इससे नाराज विपिन वर्मा ने अपने सहयोगी मिथुन वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर पाटनदीन को जमकर पीटा। इस दौरान अपने बचाव के लिए पाटनदीन ने बगल में रखा गर्म तेल उस पर फेंक दिया। इसमें विपिन गंभीर रूप से झुलस गया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed