फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: 13 दिन बाद भी ग्लैंडर्स संक्रमण की लैब रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। चार घोड़ों में खतरनाक ग्लैंडर्स वायरस की पुष्टि के बाद भी जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने है। लापरवाही के चलते ही संक्रमण की पुष्टि के 13 दिन बाद भी लैब की जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए अभी तक डीएम व पशुपालन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में वायरस आशंकित घोड़ों से जानलेवा स्तर तक खतरनाक ग्लैंडर्स का संक्रमण मानव में भी फैलने की आशंका कायम बनी है। फिलहाल विभागीय स्तर पर संदिग्ध घोड़ों की नियमित निगरानी की जा रही है। इस दौरान अभी तक उनमें ग्लैंडर्स वायरस से पीड़ित होने का कोई भी लक्षण दिखाई नहीं पड़ रहा है। इससे लैब की जांच रिपोर्ट को लेकर भी विभाग के लोग पशोपेश में फंसे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीवीओ डा. विनोद कुमार का कहना है कि संक्रमण आशंकित चारों घोड़ों को एकांत में रखते हुए उनकी नियमित निगरानी कराई जा रही है। इस बीमारी में घोड़े की आंख व नाक से पानी आने के साथ ही गांठ व चकत्ते पड़ने लगते हैं। फिलहाल इनमें से किसी में भी वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है। हिसार लैब से भी इन घोड़ों के वायरस संक्रमित होने की जानकारी सिर्फ फोन से मिली थी लेकिन अभी तक इसकी लैब से मिलने वाली लिखित जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यह रिपोर्ट शासन व डीएम के माध्यम से ही विभाग को प्राप्त होनी है। इसके आधार पर ही रिपोर्ट मिलने के एक सप्ताह के अंदर वायरस संक्रमित घोड़ों को इंट्रावेनस इंजेक्शन देकर मारने के बाद पांच फिट से अधिक गहरे गड्ढे में चूना डालकर दफन कराने कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

जिले के पशुपालन विभाग द्वारा 17 नवंबर को 32 घोड़ों के नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए थे। इनमें 16 नमूने इकौना व 16 गिलौला विकास क्षेत्र से जुड़े पशुओं के थे। इनमें पंद्रह घोड़े, नौ घोड़ी व आठ खच्चर शामिल थे। शुरूआती स्तर पर इनमें से चार घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण की पुष्टि के बाद नमूनों को पुन: जांच के लिए हिसार लैब भेजा गया था। हिसार लैब में हुई जांच में भी संक्रमण की पुष्टि के बाद इसकी जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 13 दिन पहले फोन पर दी गई थी। करीब दो सप्ताह का लंबा समय बीत जाने के बाद भी लैब की जांच रिपोर्ट अभी तक जिले के सीवीओ को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता बरतने के लिए पशुपालन विभाग के जिम्मेदार ग्लैंडर्स आशंकित इकौना के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मुख्तार व लक्ष्मण नगर निवासी नवी अहमद के दो- दो घोड़ों को पूरी तरह एकांत में रखकर उनकी निगरानी कर रहा है। इस दौरान अभी तक आशंकित घोड़ों में कोई परिवर्तन या संक्रमण फैलने का लक्षण भी दिखाई नहीं पड़ रहा है।

इसे लेकर अब पशुपालन विभाग के जिम्मेदार पशोपेश में दिखने लगे हैं। वह यह नहीं समझ पा रहे कि जो पुष्टि लैब रिपोर्ट में हुई है वह गलत है अथवा ग्लैंडर्स वायरस अपना कोई नया स्वरूप दिखा रहा है। जिससे घोड़ों में संक्रमण के बाद भी कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा हो। सीवीओ ने साफ कहा कि हिसार लैब की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में अब कोई कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed