{"_id":"6362acc93bc17f630719ee3d","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6553139144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल जारी, 18 क्रय केंद्रों पर लटकता रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल जारी, 18 क्रय केंद्रों पर लटकता रहा ताला
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी धान खरीद नहीं हो सकी। पीसीएफ व यूपीएसएस के कर्मियों की हड़ताल के कारण 18 धान क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। बाकी नौ क्रय केंद्रों पर भी किसान नहीं पहुंचे।
जिले में पीसीएफ व साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर भिनगा के पुरानी बाजार स्थित पीसीएफ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इसके चलते नौ साधन सहकारी समितियों सहित पीसीएफ के सभी 18 क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। वहीं, हड़ताल के कारण खाद्य विभाग के आठ व भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर भी किसान दूसरे दिन धान लेकर नहीं पहुंचे। देखा जाए तो सोनवा, गिलौला व इकौना सहित हरिहरपुररानी क्षेत्र के कई गांवों में किसान अपने धान की कटाई व मड़ाई कर चुके हैं, लेकिन हड़ताल की सूचना के कारण किसान धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
इसके चलते बुधवार खुले सभी नौ क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी बोहनी नहीं हुई। इस बारे में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि हड़ताल पर बैठे साधन सहकारी समिति व पीसीएफ के कर्मियों से लगातार बात की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हड़ताल खत्म हो जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जिला महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में पीसीएफ व यूपीएसएस के कर्मचरी मौजूद रहे।