फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद, बाहर ही कराया प्रसव

Sat, 29 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा (श्रावस्ती)। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र कलकलवा में भी हुआ। सूचना के बाद भी एएनएम के न आने पर बुलाई गई दूसरी एएनएम ने केंद्र के बाहर ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से गर्भवती का प्रसव कराया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा घुमना निवासी अनीता यादव (28) को पति बाबू यादव शनिवार को प्रसव के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र, कलकलवा ले गए। केंद्र पर ताला लटक रहा था। इस बीच प्रसव पीड़ा काफी बढ़ जाने के कारण अनीता वहीं गिर पड़ी। इस पर परिवारीजनों ने इसकी सूचना सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर को दी। अधीक्षक ने फोन कर केंद्र पर तैनात एएनएम कुमकुम वर्मा को पहुंचकर प्रसव कराने को कहा। उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर सीएचसी अधीक्षक ने दूसरी एएनएम सुषमा मिश्रा को मौके पर भेजा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रसोइयों ने चादर से महिला को घेर लिया। इसके बाद एएनएम ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात बालिका व महिला दोनों सुरक्षित हैं। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि लापरवाही बरतने वाली एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed