फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

गड्ढामुक्त सड़कों के आदेश को ठेंगा दिखा रहे जिम्मेदार

Fri, 28 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के आदेश को अफसर अंगूठा दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर तक मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था जिसका जिले में पालन नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में गिट्टी डालकर जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली है। लोग जान जोखिम में डालकर इन मार्गों से सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन

जिले में बौद्ध परिपथ व फोरलेन सहित सभी प्रमुख व संबद्ध मार्ग अथवा उनकी पटरियां पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। वहीं, विगत दिनों बाढ़ के कारण कई मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए। इन क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग को 15 नवंबर तक का समय दिया था। इसके बावजूद मार्गों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

भिनगा के दहाना तिराहा, तहसील के पीछे भिनगा परसा मार्ग, कटरा बाजार, इकौना नगर स्थित बस स्टाप के आसपास सहित कई अन्य स्थानों पर मार्ग पर बने गड्ढों को छिपाने के लिए उस पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। वहीं, सेमरी लक्ष्मनपुर मार्ग, लक्ष्मनपुर मथरा मार्ग, जमुनहा में वीरगंज बाजार से लक्ष्मनपुर कोठी जाने वाला मार्ग, वीरगंज से फकीरचक, सहियापुर से गजोबरी, मल्हीपुर बहराइच सहित अन्य मार्ग पूरी तरह जर्जर होने के बाद भी इनकी मरम्मत की याद विभाग को नहीं आई। इन मार्गों से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed