फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

अस्पताल के कर्मचारी पर हमला, हालत गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा (श्रावस्ती)। दीपावली की देर रात वीरगंज स्थित अपने घर से निजी अस्पताल जा रहे कर्मचारी पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कर्मचारी को गंभीर चोट आईं। उसे सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे भिनगा रेफर किया गया है। कर्मचारी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा बीरगंज बाजार निवासी अनूप सिंह (35) पुत्र डीडी सिंह अपने घर से दीपावली की देर रात सना हॉस्पिटल ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में कार से पहुंचे थाना क्षेत्र के ही शिकारी चौड़ा निवासी मकसूद पुत्र इस्लाम, रक्षाराम व लौकिहा निवासी दिनेश यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो जाने के कारण हमलावर मौके से फरार हो गए। मारपीट में अनूप सिंह को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने अनूप की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। सकी हालात नाजुक बनाई जा रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed