फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

वियतनाम से आए 300 अनुयायियों ने की पूजा

Fri, 21 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली, श्रावस्ती शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। वियतनाम से आए 300 व लंका के 25 सदस्यीय दल ने पारंपरिक रीतिरिवाज से गंध कुटि पर प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

गंध कुटि पर पूजन के दौरान वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परंपरा से निकला धर्म और दर्शन है। इसके संस्थापक भगवान बुद्ध, शाक्यमुनि (गौतम बुद्ध) थे। बुद्ध राजा शुद्धोदन के पुत्र थे और इनका जन्म लुंबिनी नामक ग्राम (नेपाल) में हुआ था। वह छठीं से पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व तक जीवित थे। उनके गुजरने के बाद अगली पांच शताब्दियों में बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार सालों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जंबू महाद्वीप में भी फैल गया। आज बौद्ध धर्म में तीन मुख्य संप्रदाय हैं। थेरवाद, महायान और वज्रयान।
विज्ञापन

बौद्ध धर्म को पैंतीस करोड़ से अधिक लोग मानते हैं और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है। गौतम बुद्ध ने जिस ज्ञान की प्राप्ति की थी उसे ‘बोधि’ कहते हैं। माना जाता है कि बोधि पाने के बाद ही संसार से छुटकारा पाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कौशांबी कुटी ,शिवली स्तूप ,आनंद बोधि, राहुल कुटी ,संघाराम विहार, अंगुलिमाल आदि का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed