फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जनसमस्या निस्तारण में श्रावस्ती टॉप टेन में

Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से सितंबर माह की आईजीआरएस की रैंकिंग में जिला टॉप टेन में अपनी जगह बनाते हुए सातवें स्थान पर रहा। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में श्रावस्ती ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है। सभी संबंधित अधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण किया, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें आगे भी हमें इसी प्रकार बेहतर ढंग से जनशिकायतों का निस्तारण करके जिले को और बेहतर मुकाम पर लाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सतत रूप से मेहनत करने की जरूरत है। जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आनलाइन प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें। जिससे शिकायतकर्ता को जिला, तहसील, ब्लाक मुख्यालय व थानों का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed