फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

साफ-सफाई में फिसड्डी साबित हुए भिनगा-इकौना

Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। दुनिया को शांति का संदेश देने वाली श्रावस्ती स्वच्छता के मामले में पिछड़ गई है। जिले की दोनों नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में निचले पायदान पर रहीं। भिनगा को जोनल रैंक में 209 वां स्थान मिला तो राज्य स्तर पर 136वां स्थान मिला। डोर टू डोर कूड़ा संकलन व नाली सफाई में 25 प्रतिशत अंक ही मिले। इकौना नगर की जोनल रैंक 332 है। राज्य स्तर पर 194वां स्थान मिला।
विज्ञापन

स्वच्छ व निर्मल श्रावस्ती का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों, गलियों व मोहल्लों में यह देखा भी जा सकता है। यहां अन्य जिलों व कस्बों की अपेक्षा सफाई व्यवस्था काफी खराब है। नगर पालिका परिषद, भिनगा जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ लगे कूड़े के ढेर, सब्जी मंडी मार्ग पर कीचड़ व गंदगी की समस्या व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग व उसके मैदान पर इकट्ठा गंदगी सफाई व्यवस्था का सच उजागर कर रही है। इतना ही नहीं विगत दिनों हुई बरसात ने भी नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी थी। यही स्थिति इकौना नगर की भी है। बदहाल सफाई व्यवस्था व चोक नालियां सच्चाई उजागर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed