{"_id":"63348a48d2e41f7ade5d7538","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6505519153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभासद पर मंगलवार रात अपहरण व जानमाल की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई। उन पर चाइल्ड लाइन से जबरन बच्चों को ले जाने व कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं सभासद का आरोप है कि बच्चों भूखा-प्यासा रखा गया। वे भूख से तड़प रहे थे। इसी वजह से खाना खिलाने के लिए घर भेजा गया था।
दुकानों पर काम कर रहे तीन बच्चों को मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से मुक्त कराया गया था। बाद में भिनगा के सिसवा स्थित चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया था। इसी दौरान मुक्त कराए गए कुछ बच्चों के परिवारीजन नगर पालिका परिषद, भिनगा के सिविल लाइन वार्ड नौ के सभासद व अधिवक्ता प्रमोद कुमार निषाद के पास पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद तीनों बच्चों को सभासद जबरदस्ती चाइल्ड लाइन कार्यालय से ले गए। चाइल्ड लाइन सदस्य मनोज कुमार व पंकज श्रीवास्तव की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने सभासद के विरुद्ध अपहरण व जानमाल की धमकी देने का मामला दर्ज कर देर रात तीनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया।
बाद में इन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया जहां से बच्चों को उनके परिवारीजनों के हवाले कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक, भिनगा जितेंद्र सिंह का कहना है कि सभासद फरार हैं। वहीं, सभासद प्रमोद कुमार निषाद का कहना है कि आरोप निराधार हैं। रात नौ बजे तक बच्चों को चाय-पानी व खाना नहीं दिया गया। वे भूख से व्याकुल थे। हमने परिजनों से सिर्फ यह कहा था कि बच्चों को ले जाओ और खाना खिलाकर वापस ले आना। बाद में सभी बच्चे लौट भी आए । इसके बावजूद मुकदमा कैसे लिख गया, इसकी हमें जानकारी नहीं है। मैं इस समय हाईकोर्ट में एक मुकदमे की पैरवी करने लखनऊ आया हूं।