{"_id":"63348a464b65b37cfd0b2176","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6505498115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीताद्वार, झारखंडी व विभूतिनाथ मंदिर के विकास की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीताद्वार, झारखंडी व विभूतिनाथ मंदिर के विकास की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में जिले के विभिन्न पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहारों का संरक्षण तथा संवर्धन करने पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों को प्रमुख स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एंव स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के साधनों का सृजन करने, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास के नए क्षेत्रों की पहचान करने, पर्यटन संभावनाओं से परिपूर्ण स्थलों के पर्यटन विकास तथा मूर्त-अमूर्त कलाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने को कहा गया।
इस दौरान डीएम ने कहाकि युवा पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, इको टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहाकि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए पर्यटकों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना बनाई जाए। कार्ययोजना में इकौना के सीताद्वार, गिलौला के झारखंडी व सिरसिया के बाबा विभूतिनाथ मंदिर को और विकसित करने की जरूरत है। जिसे कार्ययोजना में अवश्य शामिल किया जाए। इस दौरान सांसद राम शिरोमणि वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीडीओ अनुभव सिंह व सहायक पर्यटन अधिकारी मनीषा चौधरी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।