फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

छह बच्चों की मां मासूम व प्रेमी संग राप्ती में कूदी

Tue, 27 Sep 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा (श्रावस्ती)। मधवापुर घाट स्थित राप्ती नदी में मोटर साइकिल से पहुंचे एक प्रेमी युगल ने मासूम के साथ ही राप्ती नदी में छलांग लगा दी। नदी में मौजूद नाविकों ने खोजबीन कर मासूम की लाश तो खोज निकाली प्रेमी युगल का कुछ भी पता नही चल पाया। प्रेमी संग नदी में कूदी महिला छह बच्चों की मां बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पीएसी की मदद में नदी में कूदे प्रेमी प्रेमिका की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित मधवापुर घाट के पुल पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से एक पुरुष व एक महिला एक वर्षीय मासूम के साथ पहुंची। घाट पर थोड़ी देर तक चली बातचीत के बाद महिला व युवक ने मासूम को गोद में लेकर मधवापुर घाट के पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इसे देखकर वहां नाव चला रहे नाविकों ने भी नदी में छलांग लगाकर तीनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक वह मासूम को नदी से बाहर निकालते तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि काफी खोजबीन के बाद भी महिला व पुरुष का कुछ भी पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पाने के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने भी पीएसी के गोताखोर दल को बुलाकर नदी में कूदी महिला व युवक की तलाश शुरू कराई। लेकिन देर शाम तक उनका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

मौके पर मिली मोटर साइकिल यूपी 46 पी 2301 व मासूम की लाश की शिनाख्त कराने पर पता चला कि मोटर साइकिल वीरपुर लौकिहा के मजरा लौकिहा निवासी दिनेश उर्फ डब्लू (32) पुत्र प्रेम नाथ गौतम की है। जबकि नदी में कूदी महिला की पहचान मौके पर पहुंची बड़ी बहन व जेठानी खजुहा झुंझुनिया के मजरा बेलवा शिवाजोत निवासिनी शांती देवी पत्नी देवी दयाल ने पूनम महरा पत्नी मुटुरु के रूप में की। शांती देवी ने बताया कि मुटरू दो माह पूर्व मेहनत मजदूरी करने पंजाब के लुधियाना शहर गया था। पूनम के चार पुत्र व दो पुत्री हैं। जिसका प्रेम प्रसंग दिनेश से चल रहा था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व पूनम अपने एक साल के मासूम बच्चे की दवा कराने की बात कह घर से मल्हीपुर के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed