फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तय समय में पूरा करें हर घर नल योजना का काम

Wed, 21 Sep 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। हर घर नल योजना की प्रगति जिले में धीमी है। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ मिलने में लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इससे नाराज डीएम ने समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था को मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत जिले में 152 पंचायतें पहले फेज में चयनित हैं। यहां लार्सन एंड टूर्बो को कार्यदायी संस्था नामित किया है। लेकिन कार्य की गति यहां बहुत धीमी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में इस परियोजना की समीक्षा बैठक थी। इस दौरान पता चला कि अभी तक जिले में 118 डीपीआर (प्राक्कलन) में सम्मिलित 152 ग्राम पंचायतों का अनुमोदन लेने के लिए प्रस्ताव शासन भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें से महज 93 परियोजनाओं को ही स्वीकृति मिली है। जबकि मात्र 48 परियोजनाओं पर ही काम शुरू हो सका है। कार्यदायी संस्था के पास अभी संसाधनों की भी कमी है। इस कार्य की प्रगति से नाराज डीएम नेहा प्रकाश ने संस्था के परियोजना प्रबंधक को मजदूरों की संख्या बढ़ाने व निर्धारित समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed