{"_id":"62cdba3107498174f05b0f35","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6392137124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर पेयजल योजना को युद्ध स्तर पर पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर पेयजल योजना को युद्ध स्तर पर पूरा कराएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत सरकार से नामित जिले के नोडल अधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कई बैठकें की। इस दौरान हर घर पेयजल योजना की समीक्षा की तो सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने की नसीहत दी। योजनाओं को सफल बनाने के लिए विभागों के मध्य समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
नीति आयोग द्वारा महत्वाकांक्षी जिले में शामिल श्रावस्ती में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए भारत सरकार से नोडल अधिकारी नामित हैं। जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी अपर सचिव आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार कामरान रिजवी ने मंगलवार को जिले में बैठक करके हर घर पेयजल योजना की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि इस अभियान को युद्ध स्तर पर कराएं। कराए गए कार्यों को पोर्टल पर भी अपलोड करें। ताकि भारत सरकार इसकी समीक्षा कर सके। इसके साथ ही उन्होंने विनियमित क्षेत्र, स्कूलों व समस्त विभागों के बिल्डिंगों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्राथमिकता पर कराने को कहा।
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य के संवर्धन के लिए विभागों के मध्य समन्वय पर जोर दिया। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आपरेशन सक्षम चलाया जा रहा है। जिले में 50 प्रतिशत विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत 575 किचेन को अपग्रेड किया गया है। जबकि जल संचयन एवं संवर्धन में विकास के लिए 350 स्कूलों में माडल रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया गया है। मनरेगा के माध्यम से इस वर्ष 27 खेल मैदान विकसित किए गए हैं। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, एसडीएम भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, आशुतोष, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी कार्य की जमीनी हकीकत देखने के लिए सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में संचालित स्मार्ट क्लास पहुंचे। इस दौरान कक्षाओं में नोडल अधिकारी ने स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा पद्धति को देखा। इसके बाद उन्होंने ग्राम घोलियाकलां में मनरेगा के तहत बनाए गए चेकडैम का निरीक्षण किया। अहलाद नगर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर पर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।