{"_id":"62cdba30b6da8900cb61fcc5","slug":"shravasti-srawasti-news-lko639213526","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की 25 दुकानों पर छापा, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की 25 दुकानों पर छापा, दो को नोटिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। खाद-बीज की दुकानों पर उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को तीनों तहसीलों में छापा मारा गया। इस दौरान 25 दुकानों की जांच हुई। जांच के बाद दो लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जबकि 12 दुकानों से नमूने भरे गये।
खाद व बीज की दुकानों पर नकली बीज मिलने की शिकायतें लगातार आती रहती हैं। साथ ही निर्धारित दामों से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसे में जिले में खाद व बीज की दुकानों पर एक साथ छापा मारा गया। यह कार्रवाई जिले की तीनों तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। 25 दुकानों की जांच हुई। जिसमें से 12 दुकानों से नमूने भरे गये।
वहीं वर्मा खाद बीज भंडार चमरपुरवा व सत्यनारायण तिवारी चेतियामुरार गिलौला को नोटिस दिया गया। जिला कृषि अधिकारी बताते हैं कि शासन के निर्देश पर छापा मारा गया। जांच के लिए भेजे गये नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।