फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

चंदा लेने निकले साधुओं की पिटाई, वाहन भी क्षतिग्रस्त

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा(श्रावस्ती)। पूर्णागिरी आश्रम से चंदा लेने निकले साधूओं के वाहन को एक बाइक सवार न टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर बाइक सवार समुदाय विशेष ने लोगों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पथराव कर साधुओं के इस्तेमाल वाली कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में पीड़ित साधुओं ने जमुनहा पुलिस चौकी में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि कानपूर जिले के बिठूर निवासी बाबा अशोक गिरी , सत्यप्रकाश गिरी व सत्यम गिरी मां पूर्णागिरी मे आश्रम मे रहते हैं। शनिवार को वह अपनी कार से जमुनहा क्षेत्र मे चंदा लेने के लिए भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगई के पास साधुओं ने अपना वाहन रोका और लघुशंका के लिए वाहन से उतरे। तभी थाना क्षेत्र के ही ग्राम झिरझिरवा के मजरा मकुनी निवासी असलम पुत्र मेराज अपने एक अन्य साथी के साथ तेज रफ्तार से मोटर साइकिल लेकर आया और कार से टकरा गया। इससे आश्रम की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर आरोपी असलम ने अभद्रता शुरू करते हुए अपने कुछ और साथियों को मोबाइल से फोन कर बुला लिया। आरोप है कि दबंगों ने कार सवार तीनों साधुओं को वाहन से खींच कर बाहर निकाल कर उनकी पिटाई की। इस दौरान मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साधुओं को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर के मजरा बेगमपुर बहराइच जमुनहा मार्ग स्थित एक प्राचीन काली मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत एसडीएम से की गयी है। मार्ग के किनारे स्थित प्राचीन काली मंदिर में हिंदू धर्म के लोग पूजा पाठ करते है। डबल लेन मार्ग से सटे गाटा संख्या 17 क, गाटा संख्या 96 ख व गाटा संख्या 53 सरकारी अभिलेखों में खाद गड्डा व सरकारी जमीन दर्ज है। गाटा संख्या 17 क के पीछे गाटा संख्या 18 हुशेन पुत्र बऊर व शरीफ पुत्र बाउर की जमीन पड़ती है। आरोप है कि इन्होंने मंदिर के स्वामित्व की जमीन पर भी अवैध कब्जा जमा रखा है। क्षेत्रीय लोगोें ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला से की है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच करा कर कब्जा करने वालों के खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed