{"_id":"62c491419cec1665be6725d2","slug":"shravasti-srawasti-news-lko638304461","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन व बिल संशोधन के नाम पर जेई ने की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन व बिल संशोधन के नाम पर जेई ने की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा में तैनात जेई पर 60 से अधिक उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाया है। जेई पर विद्युत कनेक्शन दिलाने, बिल में संशोधन करने तो कुछ लोगों से आउटसोर्सिंग से विद्युत निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर ली गई है। इसकी शिकायत पीड़ितों ने डीएम, एसपी सहित विभागीय अधिकारी अधिशाषी अभियंता से की है। मामला जेई के स्थानांतरण के बाद प्रकाश में आया।
विद्युत उपकेंद्र भिनगा में तैनात जेई जियालाल का स्थानांतरण गोंडा डिवीजन के लिए हो गया है। जेई के स्थानांतरण की खबर सुनकर भिनगा नगर ही नहीं बल्कि उपकेंद्र से जुड़े लगभग सभी गांव में हाहाकार मच गया। इसका कारण था कि जेई द्वारा अपने कार्यकाल में उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन, अधिक बिल को कम करने के साथ ही कुछ लोगों से विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली कर ली गई। जेई के स्थानांतरण की सूचना मिलते ही लोग खुल कर सामने आ गए। इस दौरान एसपी को संबोधित 29 लोगों ने जेई के खिलाफ इस तरह के कार्यों के लिए पैसा लेकर काम न करने का आरोप लगाया है। यह राशि करीब दस लाख के करीब है।
ऐसे ही करीब 28 लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत के नाम लिखे शिकायती पत्र में यही आरोप लगाते हुए पंद्रह से बीस लाख के बीच वसूली करके कार्य न करने का आरोप लगाया है। डीएम को भी भेजे शिकायती पत्र में उपभोक्ताओं ने पंद्रह से बीस लाख रुपये इन्हीं सब कार्यों के नाम पर वसूल किए गए। लेकिन काम नहीं कराया गया। शिकायतकर्ताओं की तादाद बढ़ती जा रही है। कोई 70 हजार रुपये कनेक्शन के लिए तो कोई बिल के संशोधन के लिए जेई को खोज रहा है। अधिशाषी अभियंता डीके सिंह कहते हैं कि इस तरह की शिकायतें मिली हैं। जेई दो दिवस की अवकाश पर गए हैं, वह अभी नहीं आए हैं। जब तक समुचित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता। तब तक उन्हें गोंडा के लिए रिलीव नहीं किया जाएगा।