{"_id":"62bf3b1d2b4b9a7e561ef966","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6377266112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों से घबराएं नहीं, शीघ्र कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों से घबराएं नहीं, शीघ्र कराएं इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रावस्ती विधायक ने संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक व 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक करते हुए विशेष सफाई रखने की सलाह दी जाएगी।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहाकि लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है। लोग सफाई अपनाएं, मां और बच्चों को रोगों से बचाएं। आमजन से अपील है कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। चिकित्सक की सलाह के बाद दवाओं का सेवन करें। अनावश्यक औषधियों का सेवन करने से बचें। पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे-नारियल पानी, शिकंजी, ताजें फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें।
डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जाएगी। दस्तक अभियान में घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. अनिल मिश्रा, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया आदि मौजूद रहे।