फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करें

Tue, 28 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
इकौना (श्रावस्ती)। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाए। महिला व किशोर किशोरियों से संबंधित मामलों की थाना चौकी व बीट प्रभारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें। जिससे जनता के बीच पुलिस की छवि मित्रता वाली बन सके।
विज्ञापन

इकौना थाने के निरीक्षण के दौरान सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने ये बातें कहीं। उन्होंने थाना परिसर, थाना कार्यालय, माल खाना, माल मुकदमाती, भोजनालय, बैरक, आवास आदि का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था व अभिलेखों को दुरुस्त रखने तथा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन बनाने का निर्देश दिया गया। विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित एहकमात की समीक्षा की।
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ-साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था को चुस्त रखने, क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने की सलाह दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed