फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The path to government offices is not easy either.

Shravasti News: सरकारी दफ्तरों की राह भी नहीं आसान

Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The path to government offices is not easy either.
मार्ग पर भरा पानी व कीचड़
श्रावस्ती। जिले के विकास से जुड़े सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के रास्ते बदहाल हैं। कहीं कीचड़ और जलभराव है तो कहीं झाड़ियों ने रास्ता घेर रखा है। इससे कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


मत्स्य कार्यालय जाने का मार्ग बदहाल
विकास भवन परिसर स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय तक पहुंचना आसान नहीं है। यहां जाने वाला रास्ता झाड़ियों से घिरा है। साथ ही कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। कार्यालय पहुंचने के लिए लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक राजकुमार गौड़ ने बताया कि रास्ता बनवाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम तक पहुंचने के लिए है कच्चा मार्ग
भिनगा-बहराइच मुख्य मार्ग से उपभोक्ता फोरम तक जाने के लिए अब तक व्यवस्थित रास्ता नहीं बन सका है। ऐसे में उपभोक्ताओं, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और फोरम के सदस्यों को कच्चे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दौरान यहां जलभराव और कीचड़ होने से परेशानी बढ़ जाती है। इसके चलते लोगों को फोरम तक पहुंचने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब बना राजकीय कृषि बीज भंडार का मार्ग
भिनगा-बहराइच मार्ग पर सिसवा गांव के निकट स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार तक पहुंचने में किसानों को हर मौसम में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में पूरा भवन पानी से घिर जाता है। इससे किसानों और कर्मचारियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बीज भंडार का भवन सड़क से करीब 15 से 20 फीट नीचे स्थित है। ऐसे में किसानों को बीज लेकर सड़क तक पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। रास्ते की बदहाली से किसानों को बीज लेने और कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मार्ग पर भरा पानी व कीचड़

मार्ग पर भरा पानी व कीचड़

मार्ग पर भरा पानी व कीचड़

मार्ग पर भरा पानी व कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed