फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

नाबालिग से दुराचार के मामले में आजीवन कारावास

Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। नाबालिग से दुराचार के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बंठिहिवा के मजरा गडऱा का है। कोतवाली भिनगा में दस जुलाई, 2021 को एक शिकायती पत्र आया था। इसमें पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी बरामदे में सो रही थी। वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गडऱा निवासी जाफर दीवार कूदकर घर में घुस आया। उसने बेटी का मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास किया। इसी दौरान शोर सुनकर वह पत्नी के साथ बाहर आए तो जाफर भाग गया था। इस घटना के लगभग दो माह पूर्व बेटी शौच के लिए गई थी तो जाफर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार किया था। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (रेप अलांग विद पॉक्सो) परमेश्वर प्रसाद के न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र बहादुर सिंह कर रहे थे। सुनवाई के दौरान वैसे तो कई मौखिक व चिकित्सकीय साक्ष्य एकत्र किए गये थे, लेकिन न्यायालय ने इन साक्ष्यों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी आधार बनाकर जफर को दोषी माना। उसे आजीवन कारावास व 65000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। साथ ही न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया है कि पीड़िता को भरण पोषण व पुनर्वास के लिए एक लाख रुपये दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed