{"_id":"6a89eb5e455804528301fcb4","slug":"the-final-procession-of-muharram-was-taken-out-shravasti-news-c-97-1-ayo1002-157017-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मुहर्रम का आखिरी जुलूस निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मुहर्रम का आखिरी जुलूस निकला
Sun, 23 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अंजुमन असगरिया राठहवेली की ओर से मुहर्रम का आखिरी जुलूस शनिवार को छोटी दरगाह कोठापार्चा से निकाला गया। जुलूस चौक होते हुए राठहवेली पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। चौक तक रास्ते में अंजुमन गुनचाए मजलूमिया, बज्म-ए-अब्बासिया, इमामिया जाफरिया और हुसैनिया के सदस्यों ने नौहाखानी की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और माहौल गमगीन रहा। जुलूस के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। मजलिस में नदीम रजा जैदी ने तकरीर की और कर्बला के बलिदान व इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन