फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lekhpals protest against the action taken by the Anti-Corruption Organization.

Shravasti News: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals protest against the action taken by the Anti-Corruption Organization.
इकौना तहसील में धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल।
इकौना/वीरपुर। अयोध्या भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपाल पर की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ इकौना ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने संगठन की कार्रवाई को सुनियोजित करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम रवींद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मधुपचंद्र सहाय व तहसील मंत्री विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदर्शन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा के बैनर तले किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप सोहावल तहसील में कार्यरत थे। संगठन ने सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। मुख्यमंत्री से प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने व साथी लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। इस दौरान नितेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, अमितेश वर्मा, योगेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed