{"_id":"628fb86f89a4de54e47ec27c","slug":"shravasti-srawasti-news-lko632395817","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मृत मिला कंटेनर चालक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मृत मिला कंटेनर चालक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा बाईपास स्थित एक होटल के सामने खड़ी कंटेनर में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में हुई चालक की मौत की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह कंटेनर गाजियाबाद से कुशीनगर जा रही थी।
कुशीनगर जिले के खड्डा बाजार निवासी ब्रह्मा शुक्ला (46) पुत्र श्रीनिवास शुक्ला व अजय यादव पुत्र राजदेव यादव गाजियाबाद से एक-एक कंटेनर लेकर कुशीनगर जा रहे थे। बुधवार देर रात कटरा बाईपास पर स्थित एक होटल पर रुककर दोनो कंटेनर चालकों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद कंटेनर को रोड किनारे खड़ी करके सुबह 4 बजे चलने की बात करके दोनो चालक अपनी गाड़ी को लॉक करके अंदर सो गए। सुबह जगने पर अजय यादव ने दूसरे कंटेनर वाहन में सो रहे चालक ब्रह्मा शुक्ला को उठाने की तमाम कोशिश की। इसके तहत कंटेनर के पास आकर दरवाजे को ठोक कर ब्रह्मा शुक्ला को जगाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
खिड़की से अंदर झांकने पर ड्राइवर ब्रह्मा का सिर सीट से नीचे लटका दिखा। इस पर अजय ने खिड़की का शीशा तोड़ कर दरवाजा खोला तो देखा कि चालक ब्रह्मा शुक्ला की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तत्काल यूपी 112 व स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची नवीन माडर्न पुलिस के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों चालकों ने कटरा बाईपास स्थित एक होटल पर एक साथ खाना खाया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकने के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।