{"_id":"6287d53ffef58f645243a71e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko631502197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति कक्ष में आयोजित हो महिलाओं की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति कक्ष में आयोजित हो महिलाओं की चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को महिला बीट पुलिस अधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद डीएम नेहा प्रकाश व एसपी ने मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। डीएम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत हर ग्राम पंचायत भवन में महिलाओं की चौपाल के लिए अलग से एक कक्ष की स्थापना भी करायी गयी है। इसमें चौपाल आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाया जाए।
कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि महिला संबंधी अपराध को रोकने व महिलाओं व किशोरियों को जागरूक बनाने के लिए जिले के सभी थानों में 48 महिला बीट बनाई गई हैं। भिनगा कोतवाली में 08 महिला बीट, सिरसिया में 07, मल्हीपुर में 12, सोनवा में 06, गिलौला में 06, इकौना में 06, नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती में 03 महिला बीट बनाई गई है। इन सभी बीट में महिला पुलिस अधिकारी तैनात की गयी है। बताया गया कि सभी के लिए ग्राम पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना भी की गई है। मिशन शक्ति कक्ष में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना जा सकता है।