फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बच्चों का नियमित कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची बनाने तथा नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम को पता चला कि जिले में 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण कराया जाना है। वर्ष 2019-20 में गिलौला में विजयपुर सिसावा, इकौना में मलौना खसियारी, नरायन जोत-2 व जमुनहा में रमवापुर शिकारी चौड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया था। जिसकी अब तक रंगाई पुताई, टाईल्स, पेयजल, विद्युत, खिड़की, दरवाजा आदि कार्य अधूरे हैं। जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 230 केंद्रों का विद्युतीकरण हुआ कि नहीं इसका सत्यापन करने का निर्देश दिया। बाल मैत्री शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 29 शौचालय के सापेक्ष सभी शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने व बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम की क्रियाशीलता बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने जिन 25 अधिकारियों द्वारा 25 राजस्व ग्रामों के बच्चों को सुपोषित करने के लिए गोद लिया गया है, उन्हें अपने गांवों में जाने, प्रतिमाह पांच तारीख को बच्चों को सुपोषित करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट प्रेेषित करने का निर्देश दिया। समीक्षा में विगत माहों में आयोजित वजन सप्ताह में चिह्नित सैम, मैम, लाल एवं पीली श्रेणी के बच्चों के प्रबंधन की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि नवीन सुपोषित करने के लिए प्रत्येक विकास खंडवार 05-05 गांवों को लक्षित किया गया है। जिसमें गिलौला के मीरामऊ, दमावा, लखहीखास, राजापुर खुर्द व लाल केंदुआ है। इकौना के सुलेमपुर, मिश्रोलिया, इटौझा, मोहिनीपुर वराजगढ़ गुलहरिया, सिरसिया के सोहेलवा, जानकी नगर, परसादेवतहा, वीरपुर बगही व चैलाही है। जमुनहा के भगवानपुर भैसाही, नदईडीह, पटपरगंज, मनवरिया बोझा व सोनपुर कला तथा हरिहरपुररानी के खुजहा, खालेककरा, रेहली, नेवादा एवं खर्च सम्मिलित है। जिन्हें सुपोषित किया जाना है। जिसके लिए ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed