फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

मंगल को जन्मे, मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान

Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती/इकौना। जेठ मास इस बार मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। वहीं, जेठ मास का हर मंगलवार राम भक्त हनुमानजी की आराधना के लिए सबसे पावन माना गया है। ऐसे में मंगलवार को हर कोई अपने-अपने ढंग से हनुमानजी की आराधना कर परिवार व कुटुंब की सुख-समृद्धि की कामना करता देखा गया। जेठ मास का पहला दिन मंगलवार को पड़ने के कारण जिले के भिनगा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा व इकौना नगर सहित जिले में कई अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण भी किया। वहीं, भिनगा के हनुमानगढ़ी व इकौना के बेचूबाबा स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर बारह बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने रामभक्त हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर हलवे व लड्डू का भोग भी लगाया। इसी क्रम में भिनगा के नई बाजार सहित जिले के कई अन्य स्थानों पर भक्तों ने पंडाल लगाकर हलवे का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed