फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जरूरतमंद परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान

Mon, 09 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान बन गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाता है। इसके तहत प्रति लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है।
विज्ञापन

डीजीएम मानवेन्द्र तिवारी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 95,315 लाभार्थी परिवार हैं। इनमें 3,71,985 लाभार्थी व्यक्ति हैं, जिनमें से 1,13,335 आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। जिले के 5916 लोगों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ लिया है। इनमें 3846 लोगों ने जिले के सरकारी अस्पतालों तथा 2070 लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराकर लाभ लिया है। जिले में संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी और इकौना के सेवा हॉस्पिटल सहित प्रदेश के कई बड़े और निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज होता है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजीपुरम निवासी राधिका देवी को जब पता चला कि वह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। चिकित्सकों ने उन्हें जल्द ही ऑपरेशन कराने की सलाह दी और इसमें अनुमानित डेढ़ लाख का खर्च भी बताया। इस मुश्किल दौर में आयुष्मान कार्ड उनका सहारा बना। सीएचसी भिनगा से निशुल्क बने इस कार्ड के माध्यम से उनका लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क ट्यूमर का ऑपरेशन कराया गया, जो सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना देहात की रहने वाली माया देवी के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। चिकित्सकों ने इस ऑपरेशन पर करीब 75000 रुपए का खर्च बताया। एक गरीब परिवार के लिए इस धनराशि की व्यवस्था करना बेहद कठिन काम था। ऐसे में परिवारीजन ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया, तो पता चला कि माया देवी का नाम मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान योजना में चयनित है। इसके बाद उनका निशुल्क आयुष्मान कार्ड बना। उनका एक निजी चिकित्सक द्वारा कूल्हे का निशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष आयुष्मान पखवारा 18 मई तक चलाया जा रहा है। इस दौरन आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों का निशुल्क कार्ड बनाया जा रहा है। यह कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को प्रधानमंत्री का पत्र, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर आना होगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत सभी अंत्योदय राशन कार्डधारक इस योजना में जोड़े गए हैं। लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र संचालक तथा आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध चिकित्सालयों के आयुष्मान मित्रों के पास जाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। योजना के तहत 1450 बीमारियों को सम्मिलित किया गया है। इसमें डायरिया, मलेरिया से लेकर कैंसर तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed