फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

मोटरसाइकिल के विवाद में हुई थी तीरथराम की हत्या

Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र में हुई तीरथराम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की लाश सूरजकुंडा नाले के पास खेत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने फरचलवा के मजरा बेलरी निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार कर दावा किया यह हत्या मोटर साइकिल को लेकर हुए विवाद के कारण की गयी।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेद्ध के फरचलवा निवासी तीरथराम आर्य पुत्र चौधरी प्रसाद आर्य की हत्या कर उसकी लाश सूरज कूुंडा नाले के पास फेंकी गयी थी। मृतक के पिता चौधरी द्वारा गांव के ही मजरा बेलहरी निवासी रिंकू गुप्ता, जमुना प्रसाद व जगन्नाथ उर्फ मिस्त्री के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिरसिया व क्राम ब्रांच की संयुक्त टीम को लगाया गया था। इस मामले में हुई गहन जांच के बाद सिरसिया पुलिस ने चिल्हरयिा मोड़ से रिंकू गुप्ता, जमुना प्रसाद व जगन्नाथ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी जमुना प्रसाद व मृतक तीरथराम के बीच कुछ दिन पूर्व मोटरसाइकिल के स्वामित्व को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिंकू गप्ता के माध्यम से तीरथराम को सूरज कुंडा नाले के पास खेत में बुलाया गया। जहां तीनों आरोपियों ने तीरथराम का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल छिपा कर उसकी लाश को सूरजकुंडा नाले के पास खेत में फेंक दिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed