{"_id":"6266dcbd42cef604ab6f7f49","slug":"shravasti-srawasti-news-lko627797048","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा / तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नेवादा जमादार के मजरा नेवादा निवासिनी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की लाश सोमवार को ग्राम सचिवालय के पास लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा जमादार के मजरा नेवादा निवासिनी शहरतुल निशा (30) पत्नी छोटन की मोबाइल को लेकर रविवार शाम परिवारजनों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए थे। सोमवार सुबह शहरतुल निशा की लाश ग्राम सचिवालय के पास लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटकती मिली।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।